फ्रेशर्स डे 2023
PWC
आज दिनांक 26 जुलाई 2023 बुधवार को अपराह्न 01:00 से 01:30 बजे तक पटना वीमेंस कॉलेज के हिंदी विभाग में प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा ‘फ्रेशर्स डे’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम का संचालन प्रथम वर्ष की छात्रा मंतशा वारसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने मनमोहक प्रार्थना नृत्य से किया। उसके उपरांत अतिथियों के स्वागत में छात्राओं ने सुन्दर सा स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रथम वर्ष की आस्था ने वीर रस की कविता का पाठ किया। छात्राओं ने लोकनृत्य कर हमारे बिहार की संस्कृति को प्रदर्शित किया। अंत मे प्रथम वर्ष की छात्रा श्रुति द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में हिंदी,संस्कृत और उर्दू विभाग के सभी शिक्षक और छात्राएँ उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे जंतु विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुमित रंजन और राजनीतिक विज्ञान के श्री अद्वितीय सिन्हा। मुख्य अतिथियों ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की खूब सराहना की और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।