B.Ed Semester-I (2025-27) Examination Form Link New  B.Ed Semester I Examination Fee & Time Table Notice New  UG/PG/MCA Semester IV Admission Fee Notice New  UG Semester VI Admission Fee Link New  Semester I Scrutiny Notice New  Date Extended till 18 December for International Conference 16th & 17th Jan 2026 Link Register Here New  PWC 4th Annual Convocation Notice New  Annual Alumni Meet 2025 Registration Notice New  Contribute to MELAK 2025: Literary Corner & Memory Walk New  PM Vidyalaxmi (Education Loan) Scheme Link New  SWAYAM-NPTEL ENROLLMENT July -Dec 2025 New  NAAC REACCREDITED WITH A++ CGPA OF 3.51 New    Patna Women’s College gets remarkable ranking in MDRA – India Today Best Colleges 2025  Corona Crusaders College Magazine   Alumni Association Life Membership/Contribution Form Link   Patna Women's College is ranked at a rank band of 101 - 150 in the NIRF 2025 Ranking under College category
UG/PG/MCA Admission Fee Link

Enter your keyword

ai1ec_event

Sports Summer camp, 2024

When:
May 25, 2024 @ 7:15 am – May 28, 2024 @ 1:30 pm Asia/Kolkata Timezone
2024-05-25T07:15:00+05:30
2024-05-28T13:30:00+05:30

1st day 23/05/2024

दिनांक 23/05/2024, को पटना वीमेंस कॉलेज में छात्राओं के लिए summer camp,2024 का शुभारंभ प्राचार्या डॉ सिस्टर एम रश्मि ए सी द्वारा छात्राओं को आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ हुआ। इस कैंप में लगभग 115 छात्राएं भाग ले रही हैं, जो कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक संकाय के 3rd और 5th सेमेस्टर से हैं।कैंप के प्रथम दिन डॉ मंजुला सुशीला, अध्यक्ष हिंदी विभाग सह खेल कूद समन्वयक ने, छात्राओं को कैंप के नियमों और 15 दिनों तक चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। कॉलेज की खेल कूद प्रशिक्षिका सुश्री श्वेता सिंह ने छात्राओं को वार्मिंग अप एक्सरसाइज के साथ फिटनेस वर्कआउट कराया। ताइक्वांडो कोच श्री अरुण कुमार ने छात्राओं को बेसिक स्किल्स के साथ मार्शल आर्ट का महत्व बताया।15 दिनों तक 2–2 घंटों तक चलने वाले इस summer camp में छात्राएं ताईक्वांडो के साथ–साथ एथलेटिक्स, बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, थ्रोबाल, खो खो, कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन आदि खेलों के साथ फाइन आर्ट्स की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगी। समर कैंप का पूरा कार्यक्रम खेलकूद और मनोरंजन से भरपूर है।


2nd Day -24/05/2024
आज दिनांक 24/05/2024 को, 100 छात्राओं ने प्रशिक्षक मनीष कुमार की देखरेख में ताइक्वांडो का अभ्यास किया। तत्पश्चात सुश्री श्वेता सिंह और डॉ मंजुला सुशीला द्वारा छात्राओं को बास्केट बॉल की बेसिक स्किल्स का अभ्यास कराया गया।दूसरे दिन के अभ्यास के बाद छात्राओं को विभिन्न समूहों में बांट कर होने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई।


3rd Day-25/05/2024
आज दिनांक 25/05/2024 को लगभग 100 छात्राओं ने वार्मिंगअप सेशन के बाद ताइक्वांडो का अभ्यास किया, तत्पश्चात डॉ मंजुला और श्वेता सिंह ने सभी छात्राओं को लंबी कूद और गोला फेंक की जानकारी दी। अभ्यास के बाद आगामी कार्यक्रम की जानकारी देकर तीसरे दिन का सेशन समाप्त हुआ।


4th Day-27/02/2024
आज दिनांक 27/02/2024 को लगभग 90 छात्राओं ने ताइक्वांडो का अभ्यास और डिस्कस थ्रो की जानकारी हासिल की। तत्पश्चात छात्राओं के छह समूहों के बीच गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समूह थे–लैवेंडर, पी डब्लू सी ठंडर्स, फायर फ्लाइज, कासूकाबे डिफेंस ग्रुप, फाइनेंस विजार्ड्स और π रेट्स। गीत प्रतियोगिता की विजेता रहीं–फाइनेंस विजार्ड्स।