पाठ्य – समिति की बैठक
दिनांक 16/04/2025 को हिंदी विभाग में पाठ्य – समिति की बैठक आहूत की गई l इस बैठक में डॉ. मंजुला सुशीला ( विभागाध्यक्ष,हिन्दी ), डॉ. दिलीप राम (अवकाश प्राप्त अध्यक्ष, हिंदी विभाग, पटना वि. वि.),प्रो. मंगला रानी ( पी. जी. हेड – पी. पी. यू. ) , डॉ. फादर सुशील बिलुंग ( सहायक प्राध्यापक, सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, दीघा ), डॉ.सोनल ( पूर्ववर्ती छात्रा सह सहायक प्राध्यापक, आर. एन. कॉलेज हाजीपुर ) , तथा हिंदी विभाग की डॉ. दीपा श्रीवास्तव, (सहायक प्राध्यापक), डॉ. सुषमा चौबे (सहायक प्राध्यापक ), डॉ. कुमार धनंजय (सहायक प्राध्यापक) एवं डॉ. ब्रह्मा नन्द (सहायक प्राध्यापक) उपस्थित थे l बैठक में सर्वसम्मति से बी. ए. हिंदी ऑनर्स के अष्टम सत्र में स्वीकृत शोध परियोजना के लिए अर्हता न रखने वाली छात्राओं के लिए दो MJC पत्र – MJC 817 और MJC 818 को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की स्वीकृति प्रदान की गई l




